फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत पर अजीबोगरीब बयान देकर फंसे मंत्री स्वामी प्रसाद, अभिभावकों को बताया जिम्मेदार

Sun, 23 Sep 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

बहराइच जिले में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने आए प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों से घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत के लिए अभिभावक भी जिम्मेदार हैं। रोगियों के मरणासन्न होने पर उन्हें अस्पताल लाया जाता है।

विज्ञापन


बोले, पिछली बार भी 48 रोगियों की मौत हुई थी। इस बार भी इसी अवधि में 48 रोगी मरे हैं। लापरवाही नहीं हुई है। उनसे पूछा गया कि अगर अस्पताल में सब कुछ ठीक है तो सीएमएस को दो दिन पूर्व क्यों हटाया गया। इस सवाल का प्रभारी मंत्री जवाब नहीं दे सके।

जिला अस्पताल में लगातार हो रही मासूमों की मौत के मामले पर प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। यहां जिला अस्पताल में बच्चों का हालचाल जानने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में संक्रामक रोगों से 80 से अधिक बच्चों की मौत के बाद भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में आने की जरूरत तक नहीं समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें