फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील की जांच के लिए बनाई जाए जेपीसी, तभी सामने आएगा सच: अखिलेश यादव

Sun, 23 Sep 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राफेल डील की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति  (जेपीसी) बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब ये मुद्दा वैश्विक हो गया है। इसलिए जरूरी है कि जेपीसी का गठन किया जाए जिससे कि सच सामने आ सके।

विज्ञापन


आपको बता दें कि राफेल सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद देश में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से जवाब मांगा है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि दो कंपनियों के समझौते के बीच सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

राहुल गांधी ने मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शनिवार को कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्ट और चोर कह रहे हैं। देश के दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदार चोर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओलांद ने कहा था कि राफेल डील के लिए अनिल अंबानी की कंपनी को चुनने का फैसला उनका नहीं था। पीएम मोदी के कहने पर ही सौदा किया गया। इस बयान के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह घिर गई है। राहुल गांधी का कहना है कि सौदे में 100 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ है। इसे निरस्त करने से पहले संयुक्त संसदीय समिति से जांच करवाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें