बसपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ बैठक की। इस बैठक में बसपा से निकाले गए कुछ और नेता भी शामिल हुए। मौर्य ने इस बैठक में मायावती के खिलाफ खूब जहर उगला।
विज्ञापन
2 of 5
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
स्वामी प्रसाद ने 22 जून को बसपा छोड़ी थी। उसी दिन उन्होंने एक जुलाई को समर्थकों की बैठक करके अगली रणनीति तय करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
3 of 5
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
स्वामी की बैठक से एक दिन पहले आरके चौधरी ने भी बसपा छोड़ दी। इससे स्वामी समर्थक उत्साहित दिखे वहीं मौर्य ने उन पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, मायावती 2012 से सत्ता बाहर हैं, लेकिन इसके बाद से उनके या उनके परिवार से जुड़ी 50 कंपनियों की 2000 करोड़ की आय हो गई। उन्होंने कहा, मैं मायावती के काले कारनामों का समय-समय पर खुलासा करता रहूंगा।
4 of 5
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, मायावती ने मुझे गद्दार कहा था लेकिन वह तो महागद्दारों की नानी हैं।