फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद बोले, 'सपा गुंडों व माफियाओं की पार्टी है'

Thu, 23 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा से इस्तीफा देने वाले नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने सपा को गुंडों, माफिया की पार्टी बताया।
विज्ञापन


मौर्य ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि सपा को लेकर नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी जो राय रही है, उस पर वह कायम हैं।

सपा सरकार में गुंडे और अपराधी बेखौफ हैं। प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा, मैं मुलायम सिंह के परिवारवाद का विरोधी हूं। मेरा किसी भी पार्टी में जाने का रुझान नहीं है।
विज्ञापन

ये है स्वामी का अगला प्लान

- फोटो : amar ujala
उन्होंने आगे की योजना पर कहा कि मैं बसपा के उन कार्यकर्ताओं से बात करूंगा जिन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन विधायकों से मिलूंगा जो टिकट कटने की मुसीबत में हैं। उनसे राय लेने के बाद अगले कदम की घोषणा करूंगा।

मौर्य ने अगली रणनीति तय करने के लिए एक जुलाई को गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित सीएमएस में समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह अगली सियासी पारी का संकेत दे सकते हैं।

इस बीच कुशीनगर, वाराणसी, भदोही, सुल्तानपुर समेत कई जिलों के कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए राजधानी आए। बसपा के कई विधायक उनके टेलीफोन पर संपर्क में बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें