फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पीएम मोदी का व्रत खुलवाने के लिए चरणामृत नहीं ये देने का था प्लान, गोविंद देव गिरी ने किया खुलासा

Tue, 23 Jan 2024 05:38 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या

सार

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने पीएम नरेंद्र मोदी का व्रत खुलवाने पर कहा कि पीएम मोदी ने खुद कहा था कि उन्हें चरणामृत दिया जाए इसके पहले हमने कुछ और योजना बनाई थी।
विज्ञापन
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरणामृत पिलाकर उनका व्रत पूरा करवाने वाले स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हमारी योजना थी कि पीएम मोदी को व्रत खोलने के लिए पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर देंगे पर अंतिम समय में उन्हीं के ही कहने पर बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन


गोविंद देव ने कहा कि पीएम मोदी ने मुझसे खुद कहा कि आप मुझे भगवान श्रीराम का चरणामृत ही पिलाइए। इस पर उन्हें व्रत पूरा करने के लिए मैंने खुद अपने हाथों से उन्हें चरणामृत पिलाया।

उन्होंने कहा कि ऐसा करते हुए मेरे मन में वात्सल्य का भाव था। मुझे लगा कि जैसे मैं अपने बेटे का व्रत पूरा करवा रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यजमान बनने के लिए 11 दिन के कठोर व्रत का पालन किया था। इस दौरान वह जमीन पर सो रहे थे।

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने आयोजन में पीएम मोदी के संबोधन से पहले उनकी बड़ी प्रशंसा की थी और कठोर अनुष्ठान करने के लिए खुले तौर पर उनकी सराहना की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें