लखनऊ संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती स्वामी चिन्मयानंद की सेहत में मंगलवार शाम को सुधार देखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक चिन्मयानंद की तबियत पहले से काफी बेहतर है।
बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में एसआईटी द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद शनिवार को चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में उन्होंने सामान्य कैदियों की तरह ही पहली रात काटी, जिसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
इसके बाद रविवार सुबह उन्हें एंजियोग्राफी के लिए जिला कारागार से पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया था। सीने में दर्द की शिकायत के चलते स्वामी चिन्मयानंद को एसजीपीजीआई के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था।