फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने लगाई झाड़ू, उठाया कूड़ा, बोले- बढ़ता रहेगा अभियान

Sun, 14 Jan 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ में बालकेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया और साफसफाई की।
विज्ञापन
अयोध्या में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ के बालकेश्वर हनुमान मंदिर में साफसफाई की और स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, अयोध्या धाम, जय श्रीराम' का नारा दिया था और देश के लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की थी। पीएम मोदी अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं और देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है। इसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सफाईकर्मियों को पैर धोए थे और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की थी। यह अभियान आगे बढ़े इसलिए बालकेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। जहां उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें