डीसीपी एलओ का स्टीकर व बीकन लाइट लगी एसयूवी।
लखनऊ। यूपीएससी की तैयारी कर रहेे छात्र ने अपनी एसयूवी गाड़ी पर बीकन लाइट और डीसीपी एलओ का स्टीकर लगाकर शहर में घूमने लगा। गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शुक्रवार को हजरतगंज पुलिस ने युवक की गाड़ी को सीज कर दिया।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि डीसीपी एलओ का कोई पद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में नहीं है। वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि वीडियो हजरतगंज इलाके का है। इसके बाद हजरतगंज पुलिस ने कुछ ही देर में इंदिरानगर निवासी युवक को एसयूवी गाड़ी संग पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया।