फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रमेश गाैतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के किसान पथ सर्विस लाइन किनारे अमोल गांव के पास रविवार शाम करीब छह बजे मजदूर रमेश गौतम (32) का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रमेश रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से काम पर निकले थे। शाम के वक्त लोगों ने गांव से 500 मीटर दूरी पर उनका शव पड़ा देखा। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश का शरीर पानी से भीगा हुआ था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें