फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी सवारों ने महिला अधिवक्ता से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट निवासी महिला अधिवक्ता से एसयूवी सवार युवकों ने अभद्रता की। उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और मारने की धमकी देकर भाग निकले। महिला ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक 10 अगस्त की रात वह परिवार के साथ कार से निकली थीं। लोहिया पार्क की ओर से ओवरब्रिज से उतरकर यू टर्न लेकर वह आगे बढ़ीं। आरोप है कि इसी बीच युवकों ने तेज रफ्तार सफेद रंग की एसयूवी उनकी कार के सामने लगा दी।

महिला ने आरोप लगाया कि एसयूवी सवार पांचों युवक नशे में थे और उनके पास असलहे भी थे। एसयूवी से उतरकर आरोपियों ने गाली गलौज की और महिला के नंदोई को पीटने लगे। महिला उन्हें बचाने के लिए कार से उतरी तो उनसे अभद्रता की और बाल पकड़कर घसीटा। इस बीच भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना से महिला दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों की एसयूवी का नंबर दिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें