फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर जालसाज ने ठगे 28.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के मड़ियांव गांव निवासी नितेश सिंह से निवेश के नाम पर जालसाजों ने कई बार में 28.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने साइबर थाने में 18 अगस्त को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि नितेश सिंह की कुछ समय पहले संगम मैट्रीमोनी एप पर युवती से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम ओजस्वी सिंह बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैटिंग कर युवती ने गेमिंग ऐप पर निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। पीड़ित ने बताया कि एक फर्जी वेबसाइट टीकेटी ड्रीमविन डॉट कॉम पर निवेश करने का प्रलोभन दिया। युवती के जाल में फंसे नितेश ने 19 जून से 10 जुलाई के बीच 9 बार में दिए गए खातों में 28,60,809 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे के लिए संपर्क करने पर युवती ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। छानबीन करने पर नितेश को ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत करने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उसको फ्रिज करने के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें