फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार को एसयूवी ने मारी ठोकर, मजदूर की मौत

Mon, 18 Sep 2023 05:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, उतरौला (बलरामपुर)

सार

घर से उतरौला मजदूरी के लिए जा रहे बाइक सवार को एक एसयूवी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से मजदूरी करने उतरौला जा रहे बाइक सवार को एसयूवी ने ठोकर मार दी। बाइक चला रहे मजदूर राज कुमार (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एसयूवी वाहन भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल इसमें सवार को कोई चोट नहीं आई और मौके से एसयूवी चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


मटियरा कर्मा थाना उतरौला के राजकुमार पुत्र रामतीर्थ मजदूरी के लिए सुबह उतरौला गया था लेकिन काम न मिलने से वह घर लौट आया। सुबह करीब 11.30 बजे वह फिर घर से काम की तलाश में उतरौला के लिए निकला। गांव से वह पचपेडवा - उतरौला मार्ग पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एसयूवी वाहन ने उसकी बाहक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि वह उछल कर दूर जाकर गिरा। एसयूवी वाहन ने उसे रौंद भी डाला और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वाहन को थाने ले आई है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वाहन किसी चिकित्सक का बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं अधेड़ मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीएचसी में परिवार के लोग पहुंचे और उनका रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें