फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली संकट बढ़ा तो खत्म किया 11 इंजीनियरों का निलंबन, देर रात किया गया बहाल

Fri, 31 May 2024 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

निलंबित चल रहे 11 इंजीनियरों की बृहस्पतिवार देर रात बहाली कर दी। इनमें चार अधिशासी अभियंता व सात सहायक अभियंता हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने कई माह से निलंबित चल रहे 11 इंजीनियरों की बृहस्पतिवार देर रात बहाली कर दी। इनमें चार अधिशासी अभियंता व सात सहायक अभियंता हैं। 20 जूनियर इंजीनियरों को बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके आदेश शुक्रवार को जारी होंगे।
विज्ञापन


जानकीपुरम जोन के विश्वविद्यालय खंड की कमान अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह व दुबग्गा खंड की कमान विशाल कुमार वर्मा को सौंप दी गई है। एमडी भवानी सिंह खंगारौत के मुताबिक अधिशासी अभियंता यादवेंद्र कुमार यादव को अमौसी जोन लखनऊ, घनश्याम त्रिपाठी को जानकीपुरम जोन लखनऊ, कर्म सिंह व वीरेंद्र कुमार को अयोध्या जोन मुख्यालय में तैनाती की गई है।

उधर, बहाल सहायक अभियंताओं को नए जोन मिले हैं। अमन तिवारी, सौरभ उपाध्याय को जानकीपुरम जोन लखनऊ, राम जगत को देवीपाटन जोन, प्रभात कुमार गिरि, संतोष सिंह कुशवाहा को अमौसी जोन, अशोक कुमार मौर्या व संतोष कुमार पाठक को नए लखनऊ सेंट्रल जोन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें