फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS से जुड़ेंगे अमिताभ, सरकार को दी सूचना

Sun, 29 Nov 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने का ऐलान किया है। कहा है कि वह राज्य सरकार को भी इसकी सूचना भेज रहे हैं।
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को यह निर्णय महाराष्ट्र के पूर्व आईपीएस अफसर एसएम मुशरिफ के उस बयान के बाद लिया है जिसमें उन्होंने आरएसएस को भारत का नंबर एक आतंकी संगठन कहा था।

अमिताभ ठाकुर ने इस बयान को पूरी तरह गलत और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन

आरएसएस सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन

इस बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जितना वह आरएसएस को जानते हैं उसके अनुसार यह राष्ट्रीय सोच और सांस्कृतिक विचारों का एक सामाजिक संगठन है।

ठाकुर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एक सामाजिक संगठन को आतंकी संगठन बताना एक निंदनीय कार्य है।

इस तरह का बयान आतंक के वास्तविक खतरों से भटकाने का सीधा प्रयास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें