लखनऊ। जानकीपुरम की यशोदापुरम कॉलोनी निवासी बुजुर्ग नीलिमा की हत्या के मामले में पुलिस को जो फुटेज मिला है, वह चाैंकाने वाला है। फुटेज में दिख रहा संदिग्ध 14 घंटे तक नीलिमा के घर में ही मौजूद था। उसकी मौजूदगी की भनक उन्हें नहीं लग सकी।
पुलिस का मानना है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे चुपके से घर में घुसा संदिग्ध किसी कोने में जाकर छुप गया। इस बीच शाम को नीलिमा की बहन पूनम व बहनोई सुभाष उनके घर आए। सभी कार से घूमने निकल गए। रात 10 बजे वे लोग नीलिमा को छोड़कर चले गए।
रात ढाई बजे संदिग्ध युवक फुटेज में नीलिमा के घर से निकलते दिखा। देर रात किसी वक्त मौका देखकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि घर का सामान बिखेरकर लूटपाट दिखाने की कोशिश की गई है। हत्या के पीछे कोई और मकसद है।
g टिफिन वाले से पुलिस ने की पूछताछ : नीलिमा खाने के लिए टिफिन मंगवाती थीं। जांच में पता चला है कि दोपहर के वक्त टिफिन वाला खाना देने आता था। दोपहर में आया खाना वह दो टाइम खाती थीं। पुलिस ने गुडंबा इलाके से टिफिन लाने वाले युवक से पूछताछ की। फिलहाल अभी तक उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की हत्या के पीछे उनके घर से परिचित व्यक्ति के शामिल होने का शक है। आरोपी कोे नीलिमा के बारे में पहले से सबकुछ पता था। इसकी भी आशंका है कि उसका उनके घर आना-जाना भी था। अब पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है।
g खुशमिजाज थीं नीलिमा : बुजुर्ग नीलिमा की हत्या की खबर सुबह जैसे ही मोहल्ले में फैली लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई। मोहल्ले वालों का कहना है कि वह खुशमिजाज थीं। रोज सुबह सात से साढ़े सात के बीच वह घर के सामने बने चबूतरे पर बैठ जाती थीं और घंटों बातचीत करती थीं। उनका किसी से कोई विवाद या मनमुटाव भी नहीं था। मोहल्ले वालों का भी यही मानना है लूटपाट के दौरान उनकी हत्या की गई है।
मौके पर जांच करती पुलिस, घर में बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी में दिखा घर में जाता संदिग्ध।
मौके पर जांच करती पुलिस, घर में बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी में दिखा घर में जाता संदिग्ध।
मौके पर जांच करती पुलिस, घर में बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी में दिखा घर में जाता संदिग्ध।
मौके पर जांच करती पुलिस, घर में बिखरा पड़ा सामान व सीसीटीवी में दिखा घर में जाता संदिग्ध।