हिमांशु ने (@Inquisitive_HG) ने लिखा कि लखनऊ पासपोर्ट विवाद के बाद सुषमा स्वराज के लिए जिस तरह की भाषा उपयोग किया गया, वह निराशाजनक था। हो सकता कि आप किसी से असहमत हों, ऐसे में अपनी चिंता जताएं, न कि अपशब्दों का उपयोग करें।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव (@sushmitadevmp) ने लिखा कि सुषमा जी पर ट्रोल हमला शर्मनाक था। वे अच्छी सांसद हैं और हमेशा दूसरों का सम्मान करती हैं।
रेटिंग सुधरकर दो पर पहुंची
सुषमा स्वराज के फेसबुक पेज की रेटिंग का विकल्प सोमवार को खोल दिया गया। एक दिन पहले पेज की रेटिंग 4.5 से 1.5 स्टार पर थी वहीं, सोमवार को यह 2 स्टार हो गई। यहां कृष्णा मिश्रा ने लिखा कि एक गलती व्यक्ति के हजार अच्छे काम छिपा देती है लेकिन, मैं पांच स्टार रेट करते हुए उम्मीद करता हूं कि लखनऊ पासपोर्ट मामले में आप जो फ्रॉड हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।