फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुष्टीकरण में अंधी सपा का कोई नामलेवा नहीं बचेगा'

Tue, 22 Jul 2014 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ बवाल में जिला जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने मुरादाबाद जेल पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सूबे की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कांठ थाने की हवालात में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने जो क्रूर सुलूक किया वो अंग्रेजी हुकूमत की यादें ताजा करता है।

इतना क्रूर तो अंग्रेज भी नहीं थे। कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटने के साथ ही उन्हें अपमानित करने के लिए जूते चप्पलों से पीटा गया और पेशाब तक पिलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के शरीर पर दर्ज एक - एक जख्म का हिसाब लेकर रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

किया कांठ कूच का ऐलान

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की।

जिसमें उन्होंने 26 जुलाई को कांठ कूच के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा ने कांठ बवाल में अपने कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंसने, मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने और दलित महिलाओं पर लाठीचार्ज व एसएसपी मुरादाबाद की राजनीतिक बयानबाजी के खिलाफ 26 जुलाई को पश्चिमी यूपी के अपने सभी सांसदों, विधायकों और नेताओं के कांठ कूच करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

एसएसपी के खिलाफ देंगे तहरीर

भाजपा ने घोषणा की है कि 26 जुलाई को कांठ थाने पहुंचकर उसके सांसद एसएसपी मुरादाबाद के खिलाफ तहरीर देंगे।

सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सूर्य प्रताप शाही जिला जेल पहुंचे और वहां बंद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान, विनोद अग्रवाल, दिनेश, राजीव, नवीन, अनुराग आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें