अस्पताल में भर्ती लालजी टंडन का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार हो रहा है। लिवर संबंधी परेशानी होने पर उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार, पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ही टंडन को डिस्चार्ज किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टंडन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि लालजी टंडन को 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, यूरिन में परेशानी और बुखार होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनकी अन्य जांचें की गईं, जिसमें लिवर संबंधी समस्या पाई गई। डॉ. कपूर ने बताया कि लिवर में दिक्कत होने पर उनका सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। इसके उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ने पर इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस समय राज्यपाल टंडन को विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है।