फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिया गायत्री को झटका, गिरफ्तारी पर रोक से इंकार

Mon, 06 Mar 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सपा के मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि की गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी ठुकरा दी है। बता दें क‌ि गायत्री पर एक महिला के साथ सामूहिक दुषकर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।
विज्ञापन


इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। 

गायत्री प्रजापत‌ि फरार चल रहे हैं और उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें क‌ि प्रजापति यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं और अमेठी से सपा के प्रत्याशी।
विज्ञापन


गायत्री के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया है।

वहीं यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अभी भी गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के मंत्री बने रहने पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें