फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चहेते नेता को देखने उमड़े समर्थक, भीड़ को संभालने में छूटे पसीने

विज्ञापन
राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट जाते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

सेना के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आत्मसमर्पण के दौरान कोर्ट परिसर में खचाखच भीड़ रही। चहेते नेता को देखने और उनसे मिलने के लिए समर्थक उतावले नजर आए। कोर्ट के बाहर, गैलरी और कोर्ट रूम में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। भीड़ को संभालने में सुरक्षा एजेंसियाें के पसीने छूट गए।
राहुल गांधी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की जानकारी होने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ वकीलों की भीड़ कोर्ट परिसर के आसपास जमा हो गई। समर्थकों को पता चला कि राहुल गांधी को उनकी सुरक्षा एजेंसियां पुराने हाईकोर्ट के गेट नंबर छह से कोर्ट परिसर में लेकर आएंगी। इसके बाद स्वास्थ्य भवन चौराहे पर उनके समर्थकों ने स्वागत की तैयारी कर दी। वहीं, बहुखंडी भवन के द्वितीय तल पर स्थित एमपीएमएलए कोर्ट के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

दोपहर में राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी, अपने वकीलों और समर्थकों के साथ जब कोर्ट परिसर में दाखिल हुए, तब से ही भीड़ उनके साथ-साथ रही। द्वितीय तल स्थित कोर्ट रूम और उसके बाहर की गैलरी समर्थकों से भर गई। कोर्ट रूम के अंदर भी खचाखच भीड़ देखने को मिली। इसकी वजह से न्यायिक अधिकारी भी सुनवाई करने में असहज रहे।
भीड़ के चलते दोपहर सवा दो बजे तक राहुल गांधी की ओर से दी गई आत्मसमर्पण और जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। भीड़ में से कुछ लोग न्यायिक अधिकारी की अनुपस्थिति में डायस पर चढ़कर सेल्फी तक ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे। कोर्ट रूम में अफरातफरी का माहौल रहा। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस भी असहाय दिख रही थी। भीड़ के चलते कोर्ट में लंबित अन्य मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस की काफी मशक्कत के बाद विशेष एसीजेएम कोर्ट में अपने डायस तक पहुंचे और राहुल गांधी को कस्टडी में लेने का आदेश दिया। जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद एसीजेएम अपने कक्ष में चले गए जहां से जमानत का आदेश दिया।इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट रूम में डायस के सामने अपने समर्थकों के साथ ही खड़े रहे।

राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट जाते हुए। अमर उजाला

राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट जाते हुए। अमर उजाला

राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट जाते हुए। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें