यूपी में बीते 24 घंटे में रिकार्ड आक्सीजन की आपूर्ति की गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 783.31 मीट्रिक टन आक्सीजन पूरे प्रदेश में सप्लाई किया गया है।
यूपी में बीते 24 घंटे में रिकार्ड आक्सीजन की आपूर्ति की गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 783.31 मीट्रिक टन आक्सीजन पूरे प्रदेश में सप्लाई किया गया है। इसके अलावा आक्सीजन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 300 नए आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जो आपूर्ति बीते 24 घंटे में की गई है उसमें 350.12 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रिफीलर्स, 309 मीट्रिक टन आक्सीजन मेडिकल कालेज व चिकित्सा संस्थानों और 124.19 मीट्रिक टन आक्सीजन निजी चिकित्सालयों को की गई है। राजधानी लखनऊ में कोविड उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल के लिए प्रतिदिन 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग का भी जनपदवार विवरण तैयार किया गया है। गृह विभाग में बने विशेष कंट्रोल रूम से ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। इस कंट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं।