फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड, फैसला स्वीकार किया

Sat, 09 Nov 2019 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अयोध्या भूमि विवाद में एक पक्ष रहे सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर कोई पुनर्विचार याचिका दायर न करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है। अगर किसी व्यक्ति, अधिवक्ता या संस्था की तरफ से ये रिव्यू याचिका दाखिल करने संबंधी बयान दिया जाता है तो इसे सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से न माना जाए। ये उनकी अपनी राय हो सकती है।

बोर्ड ने कहा कि देश हित व राष्ट्रीय अमन कायम रखने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कबूल करते हैं। सभी संगठनों को अब कोर्ट का फैसला मानते हुए कहीं और नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोर्ड ने ये भी माना कि हमने कहीं भी पांच एकड़ जमीन नहीं मांगी थी। जमीन के बारे में बोर्ड की बैठक जल्द ही की जाएगी और उस पर अमल किया जाएगा। हम फैसले का अध्ययन कर रहे हैं और बाद में इस पर निर्णय लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें