फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक आज, पांच एकड़ जमीन लेने के पक्ष में निर्णय की उम्मीद

Mon, 24 Feb 2020 12:42 AM IST
Vikas Kumar मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ

सार

-अयोध्या में मस्जिद के साथ अस्पताल व शिक्षण संस्थान भी बनेगा
-बैठक में मस्जिद के निर्माण व रख-रखाव लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी हो सकता है एलान।
विज्ञापन
सुन्नी वफ्फ बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रौनाही में मस्जिद के लिए चिह्नित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद के साथ चैरिटेबल अस्पताल और शिक्षण संस्थान भी बनेगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड की आज होने जा रही बैठक में जमीन लेने के पक्ष में निर्णय होने की उम्मीद है। बैठक में मस्जिद के निर्माण व रख-रखाव लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी एलान हो सकता है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जानी है। यह जमीन लेनी है या नहीं, इस पर फैसले के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सोमवार को सभी आठ सदस्यों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी पहले से ही इस जमीन को लेने के साथ अस्पताल व शिक्षण संस्थान के पक्ष में हैं। 

बोर्ड के दो सदस्यों को छोड़कर बाकी छह सदस्य चेयरमैन के भरोसेमंद माने जा रहे हैं। ऐसे में पूर्व में रिव्यू याचिका दाखिल न करने के निर्णय की तरह इस बार भी बोर्ड के चेयरमैन की मंशा के अनुरूप ही फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन


लोगों की राय को तवज्जो
शीर्ष अदालत के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड को कई लोगों ने मस्जिद के साथ अस्पताल व किसी बड़े शैक्षणिक संस्थान का निर्माण कराने की राय दी थी। तब चेयरमैन फारूकी ने इस राय को रिकॉर्ड में शामिल कर नवंबर में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया था। चूंकि तब तक मस्जिद के लिए जमीन चिह्नित नहीं थी, इसलिए बोर्ड कोई फैसला नहीं ले सका था। चेयरमैन का मानना रहा है कि मस्जिद के लिए जमीन खासी बड़ी है। इसलिए इस पर समाज को फायदा देने वाले संस्थानों का भी निर्माण कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें