फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी व प्रदीप कबूतरा की सात जून को होगी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी सुनील राठी को अब सात जून को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके साथ ही प्रदीप कबूतरा और कुणाल उर्फ राजन जाट को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में विभूतिखंड पुलिस ने सोमवार को अपना पक्ष कोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए अजीत सिंह हत्याकांड में शूटरों की मदद करने और उनकी व्यवस्था कराने में सुनील राठी, कुणाल व प्रदीप कबूतरा का नाम आया था। सुनील इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। शूटरों की मदद करने का आरोपी प्रदीप कबूतरा आजमगढ़ जेल और कुणाल उर्फ राजन जाट तिहाड़ जेल में बंद है। सभी की पेशी 21 मई को होनी थी लेकिन दोनों जेल के प्रशासन ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ कोर्ट में पेश करने में असमर्थता जताई थी। 21 मई को लखनऊ पुलिस ने कोर्ट में अर्जी नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में पुलिस ने अपना पक्ष रखा है जिसके बाद इन तीनों आरोपियों को पेश करने की नई तारीख सात जून तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें