फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक ई वे बिल पर तीन बार पान मसाला ढोया

विज्ञापन
निगोहां में पकड़ी गई पिकअप।
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां में वाहन जांच के दौरान जीएसटी चोरी कर पान मसाला ले जा रही पिकअप पकड़ी गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर राज्यकर विभाग को सूचना दी। जांच में सामने आया कि एक ही जीएसटी बिल और ई वे बिल का इस्तेमाल कर तीन बार माल का परिवहन किया गया।
विज्ञापन

निगोहां पुलिस शनिवार देर रात रतनपुर गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पान मसाला लदी पिकअप को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए। चालक दिनेश कुमार गिरी निवासी राघोपुर, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी ने जीएसटी बिल और ई वे बिल प्रस्तुत किए। जांच में इन दस्तावेज के जरिये तीन बार माल ले जाने की जानकारी सामने आई।
पूछताछ में चालक ने बताया कि टोल प्लाजा और राज्यकर अधिकारियों से बचने के लिए माल को दूसरे रास्ते से ले जाया जाता था। सूचना पर राज्यकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और माल व दस्तावेज की जांच की। राज्यकर विभाग जोन-प्रथम के एडीशनल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन पकड़ा गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें