फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
लखनऊ। श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को सुंदरकांड पाठ और तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री से अयोध्या में भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करवाने और मंदिर के आसपास अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन


जेजेजेके जागृति मंच की ओर से झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी ने भगवान श्रीराम से मानव कल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर समाजसेवी नरेंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश तिवारी, पूर्व मंत्री जीतू यादव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव नीलू, पूर्व पार्षद अखिलेश गिरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के महामंत्री मनोज डिंगर, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।
वहीं, भूतनाथ स्थित श्री बालाजी शक्तिपीठ में सुंदरकांड का पाठ और 11 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके बाद हलुआ-चना का प्रसाद वितरित हुआ। इंदिरानगर ए ब्लाक स्थित शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ व 11 बार हनुमान चालीसा पाठ हुआ। इसके बाद प्रसाद में खिचड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें