फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suna Hai Kya: शाही शादी बन गई गले की फांस, पद जूनियर का और रुतबा हाई, पढ़ें- आज के किस्से

Fri, 03 Apr 2026 11:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक अधिकारी की शाही शादी में जाना माननीयों के लिए आफत का सबब बन गया। बात जब पार्टी नेतृत्व तक पहुंची तो सबकी चूड़ी टाइट की गईं। वहीं, एक जूनियर इंजीनियर का रुतबा बड़े-बड़े अफसरों पर भारी पड़ रहा है। पढ़ें, आज की कानाफूसी: 
विज्ञापन
- फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एक अधिकारी की शाही शादी माननीयों के लिए गले की फांस बन गई है। बात ऊपर तक पहुंची तो सोशल मीडिया से फोटो हटानी पड़ी। वहीं, पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग में कुर्सी की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। वहीं, एक जूनियर इंजीनियर का रुतबा तो ऐसा है कि उनके सामने बड़े-बड़े अफसर फेल हो रहे हैं। पढ़ें, आज की कानाफूसी: 

विज्ञापन


शाही शादी बनी गले की फांस
प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी की कुछ दिन पहले शादी हुई। राजस्थान में हुए शाही आयोजन में नेता, मंत्रियों, अधिकारियों समेत नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगा। पश्चिम के कई विपक्षी नेता भी शादी में पहुंचे। फोटो खिंचाई और फिर सोशल मीडिया पर रौनक भी जमाई। फिर क्या था, पार्टी के आलाकमान तक मामला पहुंच गया। चूड़ी टाइट हुई तो सोशल मीडिया से फोटो डिलीट होने लगीं लेकिन स्क्रीनशॉट की छाप बरकरार रह गई।

तीसरा न मार दे बाजी
पढ़ाई-लिखाई वाले महकमे में एक कुर्सी को लेकर छिड़ी जंग निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। इसके लिए विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही है। विभाग में यह चर्चा शुरू हो गई है कि दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा मिलने वाला है। दरअसल, वह बहुत ही गुपचुप तरीके से अपने काम में लगे हैं। इसकी भनक लगते ही बाकी दावेदार भी सतर्क हो गए हैं। खास यह कि विभाग के कई अधिकारी इस पर निगाह लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


पद जूनियर का, रुतबा हाई
ऊर्जा विभाग के जूनियर इंजीनियर की ताकत के सामने बड़े-बड़े अफसर फेल हो रहे हैं। इनका पद भले जूनियर का है, लेकिन काम पावर सेंटर का कर रहे हैं। पूर्वांचल का यह ताकतवर जूनियर इंजीनियर एक ही जिले में 15 साल से धूनी रमाए है। इन्हें घर से रोज अप डाउन करने की सुविधा भी मिली है। वह हर दिन करीब 100 किमी की यात्रा करते हैं। फिर भी इन्हें हटाने के सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इनके साथ के जूनियर इंजीनियर इन 15 वर्षों में पांच से 10 जगह चक्कर काट चुके हैं। अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इस जूनियर इंजीनियर ने आला अफसरों को कौन सी घुट्टी पिला रखी है?
विज्ञापन


आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें