फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में दूसरे दिन भी नहीं दिखा सूरज, पूरे दिन छाया रहा कोहरा

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र में सुबह बरसते कोहरे के बीच विद्यालय जाता छात्र व मार्ग पर पसरा सन्नाटा। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बुधवार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण जहां सूरज बादलों में छिपा रहा। वहीं दिनभर ओस बरसती रही। कोहरा व गलन से बेहाल लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेने को विवश रहे।
विज्ञापन

जिले में माघ मास के दूसरे दिन भी सूरज नहीं दिखा। वहीं पूरे दिन कोहरे का प्रकोप रहा। इससे मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। बफीर्ली पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड व ठिठुरन बरकरार रही। वहीं दोपहर तक कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। इससे मार्ग पर सन्नाटा दिखा। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। लोग पूरे दिन हीटर, ब्लोअर व अलाव का सहारा लेने को विवश रहे।

शस्त्र अधिनियम में आरोपी पर आठ सौ का जुर्माना
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पर्शियन पुरवा निवासी लक्ष्मण को चार वर्ष पूर्व चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जो बाद में जमानत पर जेल से छूटा था। इस मामले का निस्तारण करते हुए बुधवार एसीजेएम देवर्षि देव कुमार ने आरोपी लक्ष्मण को जेल में बिताई अवधि की कैद व 800 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें