माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला केइसरो के आउटरीज नेटवर्क से जुड़ने पर नक्षत्रशाला अपने आउटरीज कार्यक्रमों को दोबारा से शुरू कर दिया है। जहां दर्शक और छात्र-छात्राएं सूर्य दर्शन और रात्रि में आकाश दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी विधिवत शुरूआत सोमवार से हुई, जहां पहले दिन अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कलां मोहनलालगंज के छात्र-छात्राएं सूर्य दर्शन और रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा नक्षत्रशाला की ओर से विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी क्विज का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में काव्या, वंशिका, आराधना, गरिमा, अनुराग, दीपशिखा और मो.अनस ने हिस्सा लिया।