फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौज-मस्ती के ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई में बच्चों के ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के फैकल्टी क्लब की ओर से कैंपस के बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में बच्चों ने नाटक, नृत्य, कथक, शास्त्रीय गायन, बांसुरी, शिल्प कला, बेकिंग कला, योगा जैसी कलाओं में निपुणता हासिल की।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने किया। इसके बाद बच्चों ने नैना श्रीवास्तव के निर्देशन में कथक गुरू वंदना प्रस्तुत की। संजय त्रिपाठी और आदित्य कुमार शर्मा के निर्देशन में 'मस्ती की पाठशाला', 'लखटकिया हाथी' व 'हिरण्यकश्यप मर्डर केस' नाटकों का मंचन किया गया। अश्वनी सिंह के निर्देशन में बॉलीवुड गाने झूमे जा पठान, नगाड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया। अनामिका मिश्रा के निर्देशन में शास्त्रीय गायन सरस्वती वंदना, राधा ठुमक ठुमक आदि। अविरल मिश्रा के निर्देशन में बांसुरी धुन अच्युतम केशवम् की धुन ने माहौल बना दिया। योगाचार्य अनूप के प्रशिक्षण में योगा प्रर्दशन, अश्वनी यादव के निर्देशन में शिल्प कला प्रर्दशन, खुशबू के निर्देशन में बेकिंग पाक कला का प्रदर्शन किया गया। मंच संचालन दुर्गा व देविना ने किया। आईजा, प्रणव, इशिता, वेदांत, अबीर, निकिता, अश्विका, अनन्या, ईशानी, खुश, अर्नब, दिर्शिका, तनिष्का, अरिजीत, अश्विक, अनिकेत, अनाईशा, नंदिनी, अद्विता जैसे लगभग 100 बच्चों ने कार्यक्रम की प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें