रायबरेली। जिले के सभी 340 माध्यमिक विद्यालयों में 19 से 25 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी बीच में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा। समर कैंप और योग दिवस के आयोजन के लिए जिला स्तर पर शहर के राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार को नोडल और माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल को सह नोडल नामित कर दिया गया है। इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर भी नोडल और सह नोडल बनाए गए हैं।
जिले के सह नोडल अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सभी विद्यालयों में एक सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप की गतिविधियों के साथ ही नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। समर कैंप में प्रतिदिन सुबह दो घंटे की गतिविधियां रहेंगी। इसके अंतर्गत बच्चों को खेल, योगा, कला, संगीत नृत्य, पाक शास्त्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरेगी और वे किसी न किसी एक विधा में हुनरमंद बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड भी हिस्सा लेंगे। योगा दिवस के उपलक्ष्य में योगा संबंधी पेंटिंग, भाषण, रंगोली समेत कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। योगा दिवस के कार्यक्रमों की फोटोग्राफ सहित आख्या सभी विद्यालयों को 25 जून तक हर हाल में डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
समर कैंप और योग दिवस के लिए सभी 18 विकास क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर नोडल और सह नोडल नामित किए गए हैं। बछरावां में पुष्पावती देवी, प्रदीप कुमार पांडेय, शिवगढ़ में राज कुमार गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज में संगीता वर्मा, त्रिपुरेश त्रिपाठी, हरचंदपुर में समरजीत यादव, रवींद्र प्रताप सिंह, अमावां में निधि चौरसिया, रंजीत कुमार, सतांव में राज कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, राही में विश्वनाथ प्रसाद रावत, मंगल चरण रावत, खीरों में शकुन चंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, सरेनी में डा. विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, लालगंज में नारेंद्र बहादुर सिंह, सदानंद श्रीवास्तव, डलमऊ में रविशंकर मिश्र, सुजीत कुमार, जगतपुर में बृजेश कुमार शर्मा, भूपेंद्र सिंह, डीह मे विनोद कुमार पटेल, उमा कुमारी, छतोह में ललित कुमार वाजपेयी, विजय सिंह, सलोन में श्यामजी मिश्रा, दिवाकर पांडेय, ऊंचाहार में राज कुमार वर्मा, संतोष कुमार सिंह, रोहनिया में रेखारानी सिंह, अजय कुमार, दीनशाह गौरा में हरिश्चंद्र सिंह, प्रेमचंद्र भारती क्रमश: नोडल एवं सह नोडल बनाए गए हैं।