गुईन रोड उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी बने सुमित अग्रवाल
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तीन सितंबर को होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के लिए सोमवार को अमीनाबाद के गुइन रोड पर सघन संपर्क और सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान गुईन रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन भी किया गया जिसकी जिम्मेदारी सुमित अग्रवाल को सौंपी गई।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि लखनऊ पेपर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर प्रकाश अग्रवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। विशाल भार्गव, मोहित श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल और आरपी तिवारी भी सह प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल और प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग भी उपस्थित रहे। प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम और लखनऊ के महामंत्री अनुज गौतम शामिल थे।
गुईन रोड उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी बने सुमित अग्रवाल