फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: पॉलिथीन के अंदर मिला महिला का कटा हाथ-पैर; खेत में फेंका गया...पुलिस ने कही ये बात

Fri, 30 Jan 2026 07:05 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र में खेत में पॉलिथीन के अंदर महिला का कटा हाथ और पैर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनकठवा गांव में शुक्रवार की शाम गेहूं के खेत में एक महिला का कटा हाथ-पैर का पंजा मिला। दोनों हाथ और पैर के पंजे को एक काली पॉलीथिन में बांधकर फेंका गया था। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पॉलीथिन में बंधे मानव अंग को कब्जे में लिया है। हालांकि अभी तक महिला का धड़ नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


नरहरपुर-बधूपुर मार्ग के किनारे बनकठवा गांव में जितेंद्र दूबे का खेत है जिसमें गेहूं की फसल है। शुक्रवार को गांव की एक महिला इस खेत के किनारे घास काटने गई थी। शाम करीब पांच बजे महिला को फसल के बीच काली प्लास्टिक की पन्नी में कुछ संदिग्ध दिखाई पड़ा। उसने उसे खोला तो कटे हाथ व पैर का पंजा देख महिला के होश उड़ गए। महिला चिल्लाते हुए सड़क की तरफ भागी।


विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर के पंजे देखे तो सन्न रह गए

आसपास मौजूद लोगों ने भी खेत में पहुंच कर कटे हाथ-पैर के पंजे देखे तो सन्न रह गए। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और पॉलीथिन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस-पास खेतों में जांच-पड़ताल की, लेकिन महिला का धड़ नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला के हाथ-पैर के पंजे को कहीं दूसरी जगह काटकर यहां लाकर फेंका गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में कहीं खून के धब्बे भी नहीं मिले हैं। यह स्थान मुख्य सड़क से लगभग 20 मीटर दूर है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी गई है, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। मानव अंग दो-तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें