फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri : यूपी में श्रद्धा की बयार, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भीड़; सरयू में डुबकी लगा रहे आस्थावान

Wed, 23 Jul 2025 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जलाभिषेक के लिए राज्य के तमाम शिवालयों में भक्त उमड़ रहे हैं। उधर, श्रावण शिवरात्रि पर भक्त सरयू में डुबकी लगाने के लिए सवेरे से ही जुटे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर कैलाश मठ के शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शिवरात्रि के मौके पर प्रदेशभर में श्रद्धा की बयार बह रही है। जलाभिषेक के लिए राज्य के तमाम शिवालयों में भक्त उमड़ रहे हैं। उधर, श्रावण शिवरात्रि पर भक्त सरयू में डुबकी लगाने के लिए सवेरे से ही जुटे हैं। मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है। इस अवसर पर शासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा घेरे में जलाभिषेक
शिवरात्रि पर मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हो रहा है। इसके लिए एक यूनिट एटीएस, दो कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं। 500 पुलिसकर्मी और 500 होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे। 500 सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन कैमरों से भी मंदिर परिसर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बदायूं में स्कूल बंद
बदायूं जिले में सावन की शिवरात्रि पर बुधवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


सरयू तट पर आस्था का रेला
अयोध्या में सरयू के तट पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ है। लोग श्रावण शिवरात्रि पर पवित्र नदी में स्नान कर भोले को प्रसन्न कर रहे हैं। 

बुलंदशहर के अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़
, उत्तर प्रदेश: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

बागपत के परशुराम मंदिर में लगी लंबी कतार
शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए बागपत के परशुराम पुरा महादेव मंदिर में भारी भीड़ है। श्री परशुराम पुरा महादेव मंदिर में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि को देखते हुए श्री परशुराम पुरा महादेव मंदिर में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। हमें पीएसी की 7.5 कंपनियां, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से एक फ्लैट कंपनी, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न रैंकों के 450 पुलिसकर्मी मिले हैं। बागपत जिले के 1400 पुलिसकर्मी भी विभिन्न शिफ्टों में यहां ड्यूटी पर लगे हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें