फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: जर्जर कोठरी ढहने से नीचे दबकर किशोर की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Mon, 18 Nov 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के बंधुआकला में एक जर्जर कोठरी ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जर्जर कोठरी ढही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के बंधुआकला के कैथन का टोला में सोमवार दोपहर जर्जर कोठरी के मलबे में दबकर अमन (14), मनोज (22), मुन्नू (40) और आर्यांश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई।

विज्ञापन


अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। गांव में धनराजी का जर्जर कोठरी गिराई जा रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहीं खड़े होकर कोठरी गिराए जाने का नजारा देख रहे थे। दोपहर करीब दो बजे हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला और सीधे ट्रामा सेंटर लेकर गए। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

धनराजी पत्नी स्व0 भभूति राज को मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हुआ था। आवास का निर्माण करने के लिए धनराजी अपना पुराना घर तुड़वा रही थी। हादसे में कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ है अगल-बगल के परिवारों के लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बंधुआ कला थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान महताब आलम आदि लोग मौके पर पहुंचे। मृत बालक अमन भी पड़ोसी का लड़का था।




   




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें