सुल्तानपुर के करौंदीकला थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान रोड रोलर के नीचे दब जाने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव में सड़क निर्माण के दौरान रोलर के नीचे दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे सड़क निर्माण के दौरान मजदूर मनोज कुमार पुत्र सिपाहीलाल ग्राम थैलिया पोस्ट रायपुर थाना खैरीघाट जिला बहराइच रोलर की चपेट में आ गया, रोलर के नीचे दबने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।