फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, चीते की अफवाह फैली... निकली जंगली बिल्ली

Fri, 08 Aug 2025 10:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अलीगंज (सुल्तानपुर)

सार

गांव में अफवाह फैल गई कि अहाते में चीता बंद है। प्रधान ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम पहुंची तो वहां न चीता था न सियार...।
विज्ञापन
अहाते में बंद जंगली बिल्ली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझना ग्राम सभा के बईसी के पुरवा में बृहस्पतिवार शाम को अफवाहों का बाजार गर्म रहा। ग्रामीणों के बीच यह खबर फैल गई कि गांव में बंद पड़े एक अहाते में ‘चीता’ बंद है। खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण अहम यादव ने बताया कि उन्होंने अहाते में किसी जानवर की आहट सुनी और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अभय सिंह को दी। प्रधान ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इस बीच गांव में अलग-अलग कयास लगते रहे, कोई सियार बता रहा था, कोई जंगली बिल्ली, तो कोई चीता।

रात करीब 8:30 बजे वन दरोगा डीपी पांडेय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अंदर जंगली बिल्ली है। टीम ने ताला तोड़कर बिल्ली को बाहर निकाला और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बीट इंचार्ज विजय बहादुर सिंह, वन सिपाही सौरभ यादव, रामेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान अभय सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी वन्यजीव की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें