फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर : संदिग्ध हालात में जेल में फंदे से लटकता मिला बंदी का शव

Wed, 02 Jun 2021 05:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ज़िला कारागार में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन बंदी का शव पाइप के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज़िला कारागार में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदी का शव फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव का रहने वाला विपिन यादव (28) पुत्र राम खेलावन पिछली 23 मई को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिला जेल में उसे सात नंबर बैरक में रखा गया था। आज सुबह शौचालय के पास लगी पाइप के सहारे गमछे से उसका शव लटकता मिला।

इस बात की जानकारी जेल प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन- फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया। फिलहाल परिजनों के सामने शव को उतरवा कर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें