फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने में सुल्तान जहां ने निभाई अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहम खां की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को विवि की पहली महिला कुलपति नवाब सुल्तान जहां बेगम को याद किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा के लिए उनके दिए यागदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी की ओर से ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में आयोजित व्याख्यान में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के प्रो. अजीजुद्दीन ने कहा कि नवाब सुल्तान जहां बेगम ने मुस्लिम महिलाओं उनकी शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। वर्ष 1914 में करामत मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण करते हुए 1200 रुपये वार्षिक सहायता देने की घोषणा की। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, सुल्तान जहां बेगम पहली महिला थीं, जो एएमयू की चांसलर बनीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ईटीआरसी के उप निदेशक डॉ. कमर रहमान ने सुल्तान जहां को हुनर व आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने किया। अलीगढ़ मुस्लिम विवि ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शुऐब ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें