फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजीत में अपार संभावनाएं, ओलंपिक पदक जीतने की काबिलियत : शोको बेंटिनिडिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। भारत के नए पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती कोच जाॅर्जिया के शाको बेंटिनिडिस का मानना है कि मौजूदा अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल में अपार संभावनाएं हैं। वे ओलंपिक पदक जीतने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन उन्हें 65 भारवर्ग में दबदबा बनाए रखने के लिए तकनीकी रूप से और दक्ष होना पड़ेगा।

इस भारवर्ग में दिग्गज सुशील कुमार और बजरंग पुनिया के बाद सुजीत अगला बड़ा चेहरा बन सकते हैं। रविवार को लखनऊ साई सेंटर में भारतीय पुरुष कुश्ती टीम के ट्रायल में पहुंचे दिग्गज कोच ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अंडर-23 विश्व खिताब के अलावा सुजीत ने रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन ओलंपिक इन सबसे अलग हैं।
विज्ञापन


वहां का दबाव झेलने वाले खिलाड़ी ही पदक जीतने में सफल रहते हैं। कई बार के वर्ल्ड चैंपियन भी तैयारी में गलतियों की वजह से ओलंपिक मेडल जीतने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में सुजीत को संभलकर आगे बढ़ाना होगा। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया के साथ चार साल के सफल काम के बाद फिर से भारत लौटे शोको ने कहा कि ओलंपिक के लिए भारतीय पहलवानों को अभी से तैयारी करनी हाेगी और आने वाली प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन करना होगा।

लोग कहते हैं कि ओलंपिक से पहले हारना जरूरी नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूँ। हर प्रतियोगिता मायने रखती है, क्योंकि बार-बार हारने से कॉन्फिडेंस और साइकोलॉजी पर असर पड़ता है। इससे उबरने वाला खिलाड़ी ही ओलंपिक पदक के करीब पहुंच सकता है।

जॉर्जियाई कोच ने भारतीय कोचों से यह भी कहा कि वे इंटरनेशनल ट्रेनिंग के तरीकों और खेल में बदलते तकनीकी बदलाव के बारे में ज्यादा जानकारी लेकर खुद को लगातार अपग्रेड करते रहें, ताकि पहलवानों का प्रशिक्षण स्तर बेहतर हो। खेल में बदलाव आया है और कोचों को भी इसके साथ बदलाव करना चाहिए।
विज्ञापन


दूसरी जगहों पर मौके मिलने के बावजूद भारत लौटने पर पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में बेंटिनिडिस ने कहा कि मुझे भारतीय कुश्ती पसंद है और मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने पहले क्या हासिल किया है। यह मेरे कॅरिअर का अगला कदम है और मेरा मानना है कि भारतीय कुश्ती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएं हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें