फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को घर के बाहर भेजकर लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव व महानगर में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी अमित गुप्ता (45) एक दुकान में नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले नौकरी छूट जाने से वह तनाव में था। शनिवार शाम अमित ने पत्नी अर्चना व बेटी को कुछ सामान लाने के लिए घर से बाहर भेजा था। कुछ देर बाद दोनों लौटीं तो कमरे में अमित का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं, बाराबंकी के जहांगीराबाद थाने के नैनामऊ निवासी राहुल रावत महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार के यहां घरेलू नौकर था। वह पत्नी सोनम व तीन साल की बेटी संग अपार्टमेंट के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार रात सोनम, बेटी को लेकर कहीं गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी तो राहुल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें