सुहास के वर्तमान प्रदर्शन को देखा जाए तो वे पैरालंपिक गेम्स खेलने से महज 100 पाइंट की दूरी पर हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते गत आठ से 15 मार्च को होने वाली स्पेनिश ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप रद्द कर दी गई, जिसके कारण सुहास के ओलंपिक में खेलने की संभावनाएं धूमिल पड़ गई थीं। अब पैरालंपिक के अगले साल होने के कारण इनकी उम्मीदें फिर परवान चढ़ती दिख रही हैं। अगर वे अगले साल टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करते हैं तो ऐसा कारनामा करने वाले वे देश के इकलौते आईएएस अफसर हो जाएंगे।
बतौर पैरा शटलर सुहास एलवाई के प्रदर्शन पर एक नजर
वर्ष 2016 बीजिंग एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण
वर्ष 2017 तुर्किश ओपन में रजत
वर्ष 2018 जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में कांस्य
वर्ष 2018 नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण
वर्ष 2019 आयरलैंड ओपन में रजत
वर्ष 2019 तुर्किश ओपन में स्वर्ण
वर्ष 2020 ब्राजील ओपन में स्वर्ण
वर्ष 2020 पेरू ओपन में स्वर्ण