फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जल गई गन्ने की फसल

Sat, 01 Jun 2024 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

ग्राम प्रधान गोगिया सालिकराम ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 132-केवी लाइन के शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिसमें कई बीघा गन्ने की फसल जल गयी।
विज्ञापन
गन्ने के खेत मेें लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा परसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोगिया के बरजोरपुरवा में आग लगने से गन्ने की फसल जल गयी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गोगिया सालिकराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे खेत के ऊपर से गुजर रही 132-केवी लाइन के शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिसमें जगदंबा सिंह उर्फ मल्हे का लगभग एक बीघा, त्रिवेणी सिंह व राम प्रसाद सिंह का भी लगभग एक-एक बीघा गन्ने की फसल जल गयी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस उमस भरी गर्मी में हिम्मत दिखाते हुए अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल पवन कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें