फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शाम रोशन होगी सूफियाना मुशायरे की शमा

Sat, 07 Dec 2013 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रविवार की शाम सूफियाना मुशायरे की शमा से रोशन होगी।
विज्ञापन


रूमी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक-फिल्मकार मुज्जफर अली ने शुक्रवार को बताया कि कैसरबाग सफेद बारादरी में सूफीमय मुशायरे पैगाम-ए-मोहब्बत का आयोजन होगा।

इस मौके पर मीनू बख्शी की उर्दू गजलों पर आधारित पुस्तक तिश्नगी का विमोचन भी होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल बीएल जोशी रहेंगे।

ये आएंगे मेहमान
जयपुर से प्रो. हबीबुर्ररहमान नियाजी, कोलकाता के हबीब हाशमी, अख्तर ग्वालियरी- उज्जैन, इकबाल अंसारी-दिल्ली, सुरेन्द्र सजर-दिल्ली, हीना तिमूरी- आगरा, विजय तिवारी- भोपाल, हक कानपुरी- कानपुर, अफजल मंगोलरवी-रूढ़की, फयेस मुजेबी- फर्रूखाबाद, नासिर जौनपुरी- जौनपुर, अहमद अयाज- औरेया, डॉ. नसीम निखत, सुशील काकोरवी-लखनऊ, वलीउल्लाह बकी-सैफीपुर और सैयद जिया अल्वी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठुमरी व दादरा से गूंजेगी छतर मंजिल
अरसे बाद छतर मंजिल नवाबी ठाठ और पंरपराओं से रोशन होगी। रूमी फाउंडेशन की ओर से वाजिद अली शाह फेस्टिवल के तहत 21 व 22 दिसंबर को नवाबी वास्तुकला को संजोए छतर मंजिल में दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 21 दिसंबर को शाम छह बजे मुज्जफर अली निर्देशित बैले डांस का आयोजन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें