फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी ‘मेहरुन्निशा’ भोपाल चली

Wed, 04 Sep 2013 07:59 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार टलते शूटिंग शिड्यूल के चलते सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘मेहरुन्निशा’ भोपाल के लिए चल दी है।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से चौक में लगे भारी भरकम सेट के उतारे जाने से ये संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग अब भोपाल में होगी।

दल ने वहां लोकेशन भी देख रखी हैं। फिल्म का पहले शिड्यूल जुलाई के तीसरे सप्ताह में तय था, उसके बाद अगस्त में इसके शूट पर बात बनी। त्यौहारों के बीच अगस्त का महीना बीता तो सितंबर के दूसरे पखवारे से इसके लिए चर्चा जोरों पर थी।
फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज सत्याग्रह के प्रमोशन और केबीसी नए सीजन की शूटिंग डेट्स आपस में टकराने से शूटिंग पर ब्रेक लगा था।
विज्ञापन


इस बीच निर्देशक सुधीर मिश्रा ने फिल्म की स्क्रिप्ट्स बदली और उसके बाद इसका नाम ‘पहले आप जनाब’ कर दिया गया। फिल्म की लोकल प्रोडक्शन यूनिट से जुड़े लोग सेट उतारे जाने के मामले पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


जबकि शूटिंग के लिए चुने गए कुछ लोकल कलाकारों की मानें तो राजधानी में अब त्यौहारी सीजन शुरू होने वाले हैं।

गणपति, रामलीला, दुर्गा पंडालों के बाद दीवाली तक लंबा सीजन चलेगा, ऐसे में लोकल कलाकारों के अलावा लोकेशन मैनेजमेंट की दिक्कतों से बचने के लिए क्रू ने अपनी तैयारियां बदली है।

उधर, इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि बदली कहानी के मुताबिक अब आउटडोर शूटिंग नहीं इनडोर शूटिंग के शाट्स फिल्माये जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें