फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा भाटी के नाम पर बनेगा प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी, परिवार से सीएम योगी बोले-'हम सब आपके साथ'

Sun, 13 Sep 2020 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले सुदीक्षा भाटी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में हुए एक सड़क हादसे में मारी गई छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजन आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उनके साथ दादरी के विधायक तेजपाल नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत में सुदीक्षा और परिवार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का भरोसा दिया और उन्हें सांत्वना देते हुए सुदीक्षा के निधन को देश और समाज की अपूरणीय क्षति बताया। 

उन्होंने कहा कि वह देश की बेटी थी समाज की बेटी थी। बिटिया के जाने का दुख सबको है पर हिम्मत से काम लें। हम सब साथ हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए। सुदीक्षा के परिवार को 15 लाख रुपये सरकार की ओर से और पांच लाख सांसद सुरेंद्र नागर की ओर से दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि सुदीक्षा बेहद मेधावी थी और अभावों के बीच भी पढ़ने के प्रति लगनशील थी। एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता था फिर भी पढ़ाई करती रहती थी। 

सुदीक्षा की मां और पिता ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुना और सुदीक्षा के नाम पर जो कुछ करने के लिए सहमति जताई यह हमारे लिए संतोष का विषय है।

आपको बता दें कि अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में पढ़ने वाली सुदीक्षा की 10 अगस्त को बुलंदशहर के औरंगाबाद में बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। मनचलों की हरकत से सुदीक्षा की मौत के आरोप के बाद इस घटना ने तूल पकड़ा था। हालांकि बुलंदशहर पुलिस प्रशासन ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया था। देश-विदेश में सुदीक्षा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठ रही थी। 

इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। क्षेत्र के लोगों ने महापंचायत की घोषणा की थी, लेकिन राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर द्वारा मुख्यमंत्री से मदद का आश्वासन मिलने पर महापंचायत को रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें