फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का राज्यमंत्रियों को निर्देश, जिलों में निकलें मंत्री, विपक्ष को दें जवाब

Sun, 13 Sep 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य की पूरी सावधानी बरतते हुए अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करें। वहां की विकास योजनाओं को पूरा कराएं। अगर कहीं कोई कमी रह गई है या कोई योजना नहीं पहुंची है तो उसे नोट करके बताएं जिससे वहां काम हो सकें।
विज्ञापन


सीएम ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग इन दिनों राजनेता बनकर अनर्गल बयानबाजी से सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों की असलियत जनता को बतानी चाहिए और सरकार पर लगने वाले आरोपों का कड़ा जवाब देना चाहिए। 

जनता के बीच सारे तथ्य आने चाहिए। सीएम यहां अपने आवास पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों की बैठक कर रहे थे। शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे तक लगभग दो घंटा चली इस बैठक में मुख्यमंत्री का जोर कोरोना काल के मद्देनजर ठप पड़ गई गतिविधियों को तेज करने पर रहा। 
विज्ञापन


सीएम ने राज्यमंत्रियों से कहा कि प्रभार वाले जिलों में रुके हुए कामों को तेजी से पूरा कराएं। विकास कार्यों में जुट जाएं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन

इसलिए जिलों का  दौरा करने के दौरान वहां पर चल रही योजनाओं और सरकारी कार्यों के बारे में जानकारी अवश्य लें। अगर कहीं धन होने के बावजूद काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर उसे पूरा कराएं। उन्होंने राज्यमंत्रियों से विभागीय कामों की स्थिति की जानकारी ली। 

ये भी सौंपे काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतते हुए कार्यालयों भी बैठना शुरू करें ताकि विभागीय कार्यों में तेजी आए। जिलों का दौरा करें तो वहां लोगों को यह जरूर बताएं कि कोरोना काल में सरकार ने चौतरफा चुनौतियों से निपटते हुए लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए किस तरह काम किया है।

लोगों को उदाहरण दें कि सरकार ने युद्ध स्तर पर काम करके न सिर्फ मेडिकल सुविधाएं बढ़ाईं बल्कि पहले 500 रुपये लीटर बिकने वाले सैनिटाइजर को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया। गरीबों के लिए राशन के साथ लोगों को दवाइयों की आसानी से उपलब्धता कराई गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने अन्य कई उदाहरण देकर राज्यमंत्रियों से जनता के बीच जाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें