लखनऊ। अलीगंज सीएचसी परिसर में करीब छह माह पहले लगाए गए टाइल्स टूटने लगे हैं। इनकी गुणवत्ता खराब होने और घटिया निर्माण कार्य को लेकर शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन
करीब 10 लाख रुपये की लागत से ये टाइल्स लगाए गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना बेस बनाए ही आड़े-तिरछे टाइल्स लगा दिए थे। परिसर में चिकित्सकों और कर्मचारियों के वाहन गुजरने से ये टाइल्स टूट गए। लाखों रुपये के सरकारी धन की बर्बादी के बावजूद सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ कार्यालय को कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। सीएमओ एनबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।