कालीचरण पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सूर्यकांत का किया गया स्वागत।
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में नशामुक्ति को लेकर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि उनका प्रयास है कि कॉलेज के युवा नशामुक्ति अभियान के राजदूत बनें।
उन्होंने कहा कि नशे से 40 तरह के कैंसर और 25 जानलेवा बीमारियां होती हैं। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति 30 फीसदी खुद को और 70 फीसदी दूसरों को नुकसान पहुंचाता है। कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर वीके मिश्र ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी है। प्राचार्य चंद्रमोहन उपाध्याय ने कहा कि देश में 18 करोड़ युवा नशे की गिरफ्त में हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्याणी द्विवेदी ने किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।