फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुब्रत राॅय की पत्नी सपना को छोड़ना होगा सहारा शहर का आलीशान घर

विज्ञापन
सहारा शहर।
विज्ञापन
लखनऊ। सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय का साम्राज्य लगातार सिमटता जा रहा है। अब उनकी पत्नी सपना रॉय को भी गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में बने आलीशान घर को छोड़ना पड़ेगा। नगर निगम ने 11 सितंबर को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया था। शनिवार को निगम की टीम ने सहारा शहर की जमीन पर कब्जा लेते हुए वहां अपना बोर्ड लगा दिया। अधिकारियों का कहना है कि यदि सपना रॉय ने खुद मकान खाली नहीं किया तो उसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विपुल खंड में करीब 170 एकड़ भूमि पर सहारा शहर का निर्माण प्रस्तावित था। 1994 में नगर निगम ने यह जमीन सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को लाइसेंस और लीज डीड के आधार पर दी थी।
शर्त यह थी कि यहां आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी और लगभग 40 एकड़ भूमि पर ग्रीन एरिया बनाया जाएगा, लेकिन कंपनी ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया। ऐसे में नगर निगम ने 1997 में ही लाइसेंस डीड निरस्त कर दी थी और नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद मामला अदालत और कानूनी विवादों में उलझा रहा। इस दौरान सहारा प्रमुख ने उसी भूमि पर अपना आवास बनवाया, जो अब सपना रॉय का निवास है।

सहारा शहर।

सहारा शहर।

सहारा शहर।

सहारा शहर।

सहारा शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें